Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

12 फरवरी की हड़ताल में शामिल होगा रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ, बजट को बताया निराशाजनक

मांगें न मानी तो आंदोलन की चेतावनी यहां की जाट धर्मशाला में बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक जिला प्रधान ओमसिंह पिलानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों ने केंद्र...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद में बैठक में भाग लेते रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

मांगें न मानी तो आंदोलन की चेतावनी

यहां की जाट धर्मशाला में बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक जिला प्रधान ओमसिंह पिलानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि बजट में आयकर स्लैब और स्टैंडर्ड डिडक्शन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, वहीं आठवें वेतन आयोग को भी कोई उल्लेख नहीं किया गया।

इससे रिटायर्ड कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि प्रकोष्ठ 12 फरवरी की हड़ताल और बृहस्पतिवार को मनरेगा खत्म किए जाने के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होगी। बैठक को महासचिव महावीर दहिया, कैप्टन सतबीर सिंह, सूबेदार धर्मबीर मलिक, बिजेंद्र भनवाला, राजेंद्र सहरावत, किताब सिंह भनवाला और राजकुमारी श्योराण ने संबोधित किया।

Advertisement

वक्ताओं ने मांग की कि सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, भूतपूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक कर्मियों का वेतन व पेंशन आयकर मुक्त किया जाए, क्योंकि यह देश सेवा का प्रतिफल है, न कि सामान्य आय। उन्होंने जींद-पानीपत नेशनल हाईवे को पानीपत जिले की सीमा में फोरलेन और जींद जिले में केवल चौड़ा किए जाने को भेदभाव बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जींद सीमा में भी फोरलेन नहीं बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

इसके साथ ही बुजुर्ग पेंशन और बीपीएल कार्डों में कटौती का विरोध किया गया। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए निजी बसों में भी आधा किराया लागू करने की मांग की और कहा कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Advertisement
×