Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Ram Rahim Parole : पुलिस सुरक्षा के बीच पैरोल के बाद जेल से बाहर आए राम रहीम, सिरसा के लिए हुए रवाना

पैरोल अवधि दौरान सिरसा डेरे में रहेंगे राम रहीम, डेरा प्रमुख को मिली है 40 दिन की पैरोल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Ram Rahim Parole : साध्वी यौन शोषण मामले में बीस साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम पैरोल मिलने के बाद सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना हुए। डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल मिली है और इस दौरान वह सिरसा डेरे में रहेंगे।

बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को डेरे में बड़ा आयोजन किया गया है, जिसको देखते हुए उन्हें पैरोल दी गई है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सोमवार करीब 11:30 बजे सुनारिया जेल से निकले, डेरा प्रमुख को लेने उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी सुनारिया पहुंचे।

Advertisement

डेरा प्रमुख की रविवार को कागजी कार्रवाई न होने के चलते वह बाहर नहीं आ पाए थे। राम रहीम 15 वीं बार जेल से बाहर आ रहे है। डेरा प्रमुख की पैरोल को लेकर हाईकोर्ट में भी अर्जी दी थी, जिस पर सरकार ने जवाब दिया की जेल मैनुअल के अनुसार ही डेरा प्रमुख को पैरोल दी जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×