Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मशरूम की खेती में हासिल की उत्कृष्टता, धवाना के प्रगतिशील किसान विपिन को सीएम सम्मान

जिले के गांव धवाना के युवा प्रगतिशील किसान विपिन यादव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मशरूम की खेती में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सम्मानित किया है। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के तत्वावधान में 28 फरवरी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
धवाना के युवा प्रगतिशील किसान विपिन यादव को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। -हप्र
Advertisement
जिले के गांव धवाना के युवा प्रगतिशील किसान विपिन यादव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मशरूम की खेती में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सम्मानित किया है। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के तत्वावधान में 28 फरवरी को लाडवा में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि मेले में विपिन यादव को यह सम्मान प्रदान किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कंबोज, निदेशक डाॅ. रमेश कुमार, सहनिदेशक डाॅ. कृष्ण यादव तथा क्षेत्र के शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विपिन यादव द्वारा कृषि क्षेत्र में की गई इस नई पहल के लिए प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×