Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

ब्रॉन्ज पक्का कर सिल्वर से चूकीं प्रिया घणघस

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में चीन की बॉक्सर से मिली हार, परिजन बोले- जीत-हार खेल का हिस्सा ‘मिनी क्यूबा’ भिवानी की बॉक्सर प्रिया घणघस एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल से चूक गईं। 60 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी की पदक विजेता बॉक्सर प्रिया घणघस का मैच देखते परिजन। -हप्र
Advertisement

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में चीन की बॉक्सर से मिली हार, परिजन बोले- जीत-हार खेल का हिस्सा

‘मिनी क्यूबा’ भिवानी की बॉक्सर प्रिया घणघस एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल से चूक गईं। 60 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में उन्हें चीन की बॉक्सर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचते ही प्रिया का ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया था। बेटी के सिल्वर से चूकने पर परिवार में मायूसी रही, लेकिन एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने की खुशी भी परिजनों के चेहरों पर नजर आई।

जापान में चल रहे एशियन गेम्स में बुधवार को भिवानी के खेल प्रेमियों की नजरें प्रिया के मुकाबले पर टिकी थीं। धनाना गांव की प्रिया का मैच परिजनों ने घर पर लाइव देखा। प्रिया के पिता महेंद्र घणघस और ताऊ रणबीर प्रधान ने कहा कि खेल में जीत-हार चलती रहती है। उन्हें बेटी से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन इतने बड़े खेल आयोजन में ब्रॉन्ज मेडल जीतना भी गर्व की बात है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रिया ने एशियन गेम्स में 60 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए पदक जीतकर इतिहास रचा है। घर लौटने पर बेटी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रिया की मां मीरा देवी और ताई रामरती ने कहा कि बेटी गोल्ड मेडल जीतने का सपना लेकर गई थी। ब्रॉन्ज मिलने पर भी उन्हें गर्व है।

Advertisement

मां ने कहा कि घर आने पर बेटी को चूरमा खिलाएंगी और ओलंपिक में गोल्ड जीतने के लिए उसका हौसला बढ़ाएंगी। प्रिया के कोच नवीन ने कहा कि सेमीफाइनल में जो कमियां रहीं, उन्हें दूर किया जाएगा। अब प्रिया वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी करेगी, जिसके बाद ओलंपिक क्वालीफिकेशन पर फोकस रहेगा।

Advertisement
×