Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्राकृतिक खेती पर शिक्षक प्रशिक्षण की तैयारी, राज्यस्तरीय बैठक संपन्न

21 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर, शिक्षकों की अधिक भागीदारी की अपील प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक शिशु भारती हाई स्कूल, कृष्णा कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामअवतार शर्मा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा व अन्य। -हप्र
Advertisement

21 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर, शिक्षकों की अधिक भागीदारी की अपील

प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक शिशु भारती हाई स्कूल, कृष्णा कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामअवतार शर्मा ने की। इसमें प्रदेशभर से निजी स्कूल संचालकों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में 21 अप्रैल को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

इस कार्यक्रम में आचार्य देवव्रत शिक्षकों को प्राकृतिक खेती के विषय में प्रशिक्षण देंगे। पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यक्रम में भोजन, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बेहतर प्रबंध पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

बैठक में अवैध रूप से चल रही अकादमियों के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि ऐसे संस्थानों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में समायोजित नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है और यह कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Advertisement

Advertisement
×