Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ड्रेस कोड का पालन न करने पर पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

झज्जर पुलिस लाइन पहुंचे एडीजीपी दुहन, कहा- पशुपालन नहीं, यह है पुलिस विभाग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
झज्जर पुलिस लाइन में शुक्रवार को गार्ड ऑफ आनर लेते एडीजीपी हरदीप सिंह दुहन। -हप्र
Advertisement
पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर शुक्रवार को झज्जर पुलिस लाइन में उस समय सख्ती देखने को मिली, जब हरियाणा पुलिस के एडीजीपी एच.एस. दुहन ने ड्रेस कोड का पालन न करने पर एक पुलिस कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई और उसके निलंबन के निर्देश दिए। एडीजीपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह पशुपालन विभाग नहीं, बल्कि अनुशासन आधारित पुलिस विभाग है, जहां नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में चल रही रिहर्सल के दौरान संबंधित पुलिस कर्मचारी वर्दी के बजाय जूती पहनकर पहुंच गया था, जिसे उच्चाधिकारी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना। मौके पर ही एडीजीपी ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीजीपी एच.एस. दुहन शुक्रवार को झज्जर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस द्वारा गठित की गई कंपनियों की भी विस्तृत जानकारी ली गई।

Advertisement

निरीक्षण के बाद एडीजीपी जिला पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने जिले में बेहतर पुलिसिंग और कुशल प्रशासनिक संचालन के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री की प्रशंसा की और टीमवर्क को सराहा। एडीजीपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर समय रहते सीलिंग प्लान तैयार करने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस में सक्रियता और अनुशासन सबसे अहम है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित व सम्मानित किया जाए, जबकि निष्क्रिय और लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में एडीजीपी ने पुलिस वेलफेयर से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि कर्मियों की सुविधा और मनोबल मजबूत होगा, तभी बेहतर कानून व्यवस्था कायम रह सकेगी। उन्होंने पुलिस वेलफेयर को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारियों का मनोबल मजबूत रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने वाहनों की जांच के दौरान पुलिस कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जिलेभर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चौबीसों घंटे चालू रखने तथा उनकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

Advertisement
×