Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भारत भूषण सांघीवाल की 94वीं जयंती पर काव्य-गोष्ठी

प्रो. शामलाल कौशल ने की अध्यक्षता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
भारतीय संस्कृति मंच के तत्वावधान में हरियाणा के प्रसिद्ध साहित्यकार भारतभूषण सांघीवाल की 94वीं जयंती पर जनता कॉलोनी स्थित उनके निवास पर भव्य काव्य-गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शामलाल कौशल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लोककवि रघवीर शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में आकाशवाणी रोहतक के निदेशक संजय बाली व लोककवि लेखराज चौहान शामिल रहे। मंच संचालन पवन मित्तल ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। राजबहादुर शर्मा व हंसराज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। काव्य-गोष्ठी में जय सिंह जीत, कृष्ण लाल गिरधर, ब्रजकिशोर प्रजापति, खुशबू जैन, स्नेह बंसल, डॉ. निधि राठी, बृज बाला गुप्ता, चन्द्र दत्त शर्मा, भरत जून, रघवीर शर्मा, लेखराज चौहान, संजय बाली, प्रो. कौशल, राजबहादुर शर्मा, पवन मित्तल, बलबीर ढाका व संदीप रोहिल्ला सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया।

Advertisement

कवियों ने हरियाणवी लोकगीतों, शिक्षाप्रद, व्यंग्य एवं हास्य कविताओं के माध्यम से सांघीवाल जी के जीवन मूल्यों को रेखांकित किया। संजय बाली ने हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण में आकाशवाणी की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विवाह पूर्व वर-वधू के विचारों के सामंजस्य जैसे सामाजिक विषय पर भी चर्चा हुई। हंसराज शर्मा ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement
×