Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

जन संघर्ष समिति ने जागृति काॅलोनी वासियों को लेकर पीने के पानी की समस्या को लेकर सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और विभाग के एसडीओ यशवेंद्र खरब को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता काॅलोनीवासी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन करते समिति के सदस्य व काॅलोनीवासी। -हप्र
Advertisement
जन संघर्ष समिति ने जागृति काॅलोनी वासियों को लेकर पीने के पानी की समस्या को लेकर सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और विभाग के एसडीओ यशवेंद्र खरब को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता काॅलोनीवासी गंगा बिशन ने की।इस दौरान समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि बीटीएम व टीआईटी मिल के बीच जागृति काॅलोनी पड़ती है, यहां 5 साल पहले चार इंच पीने के पानी की लाईन डाली गई थी, उस समय कालोनी की आबादी भी ज्यादा नहीं थी। अब उस लाइन में प्रेशर कम होने से सभी घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, अभी काॅलोनी के बड़े हिस्से में पानी आपूर्ति की लाइन ही नहीं डली है।

इसके समाधान हेतु एसडीओ से बात की गई है। एसडीओ यशेंद्र खरब ने कहा कि अभी नई पाइप लाइन डालने के लिए 233 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। दो माह में टेंडर अलाॅट कर दिए जाएंगे, उसके बाद काॅलोनी में बड़ी लाइन डालने का कार्य होगा।

Advertisement

पुरानी लाइनों में प्रेशर क्यों नहीं बन पा रहा है, इसकी जांच कराएंगे। प्रदर्शन में काॅलोनीवासी रूबी, अभिषेक, सुनीता, गंगा बिशन जगदीश, बृजलाल, चिंटू, गोविंद, पवन, तेजपाल व कई मजदूर महिला सहित आदि शामिल थे।

Advertisement

Advertisement
×