Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मौखिक स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों को दी सफाई, संतुलित आहार और नियमित जांच की सीख

कनीना क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाथेडा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौखिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक दीक्षा शर्मा ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कनीना में मुंह व दांतों की सफाई के बारे में जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। -निस
Advertisement
कनीना क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाथेडा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौखिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक दीक्षा शर्मा ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दांतों की नियमित सफाई न करने से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए दिन में दो बार ब्रश करना जरूरी है।

शिविर के दौरान जिन विद्यार्थियों के दांतों में समस्या पाई गई, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए रेफर किया गया। बच्चों को संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों से बचने और समय-समय पर दंत जांच कराने की सलाह दी गई। इस अवसर पर शिक्षकों के दांतों की भी जांच की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य निरीक्षक पवन कुमार, सुमन देवी, रेखा तथा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×