Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

भाजपा में कौन बाबू, किसकी चलती है किसी को नहीं पता : हुड्डा

पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक की हिरासत और बिजली संकट पर भी सरकार को घेरा पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक की हिरासत और बिजली संकट पर भी सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में फैसले कौन ले रहा है और किसकी चलती है, यह किसी को पता नहीं है। उन्होंने चानौत गांव के टी-पॉइंट का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले इसे लगाने का फैसला हुआ, फिर हटा दिया गया और अब दोबारा लगाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

मुख्यमंत्री नायब सैनी इसके पक्ष में नहीं थे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे मंजूरी दी। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार में समन्वय का अभाव है। डी-पार्क स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में हुड्डा ने पेपर लीक के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में हरियाणा में 22 और देशभर में 152 बार पेपर लीक हुए हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ।

Advertisement

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि कांग्रेस जल्द ही देशभर में शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान शुरू करेगी। हुड्डा ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के तरीके पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाना उचित नहीं है।

Advertisement

प्रदेश में बिजली संकट पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद हरियाणा में न तो कोई नया बिजली संयंत्र स्थापित हुआ और न ही उत्पादन क्षमता बढ़ाई गई, जिसके कारण लोग लंबे बिजली कटों से परेशान हैं। जींद में हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलाई गई, वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिछाई गई थी। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए,यह केवल चोरी नहीं बल्कि डाका है और अब इसकी परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। हुड्डा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

Advertisement
×