Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जब संत मार्गदर्शन करते हैं तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता : बेदी

जटेला धाम पहुंचे मंत्री ने लिया संतों का आर्शीवाद और आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए योगदान की घोषणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को गांव माजरा दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम में आयोजित पूर्णिमा महोत्सव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जटेला धाम में स्वामी नितानंद महाराज की समाधि पर दर्शन करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। -हप्र
Advertisement

जटेला धाम पहुंचे मंत्री ने लिया संतों का आर्शीवाद और आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए योगदान की घोषणा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को गांव माजरा दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम में आयोजित पूर्णिमा महोत्सव और सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित जनों को पूर्णिमा दिवस और संत शिरोमणि गुरु रविदास प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि स्वामी नितानंद का यह धाम अध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है और संतों के मार्गदर्शन से समाज सही दिशा में चलता है। उन्होंने कहा, ‘जब संत मार्गदर्शन करते हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।’ उन्होंने समाज के हर वर्ग को स्वामी नितानंद महाराज के जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी और संतों के आशीर्वाद से मजबूत भारत का निर्माण संभव होने की बात कही।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री ने जटेला धाम में निर्माणाधीन 225 बेड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मानवता की सेवा का एक मंदिर होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस अस्पताल के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने जटेला धाम के महंत स्वामी राजेंद्र दास की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे संतों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×