Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

एनएचएम निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

बौंद कलां सीएचसी और दो पीएचसी में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौंद कलां तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांवड़ और झोझू कलां का औचक निरीक्षण...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बौंद कलां सीएचसी में निरीक्षण करते एनएचएम निदेशक डा. वीरेंद्र यादव। -हप्र
Advertisement

बौंद कलां सीएचसी और दो पीएचसी में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौंद कलां तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांवड़ और झोझू कलां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने कई कमियों पर नाराजगी जताई।

सीएचसी में डॉ. यादव ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था, स्टाफ उपस्थिति और अन्य सुविधाओं की जांच की। उन्होंने एसएमओ डॉ. टीकाराम को तुरंत साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा सभी छोटी-मोटी कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया गया और सभी चिकित्सकों को ड्यूटी के समय नाम-पट्टिका लगाने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

एनएचएम निदेशक ने एम्बुलेंस चालकों के लिए निर्धारित स्थान तय करने और अस्पताल के बंद पड़े कमरों के बारे में लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। अस्पताल के बाहर अतिक्रमण पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। डॉ. यादव ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही या कोताही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×