Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एनसीसी से युवाओं में आता है, अनुशासन और नेतृत्व : डॉ. विनोद

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में एनसीसी रैंक प्रदान समारोह

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में सोमवार को बाबा मस्तनाथ विवि में एनसीसी रैंक प्रदान समारोह में चयनित कैडेट्स को रैंक प्रदान करते विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार डॉक्टर विनोद कुमार व एनसीसी अधिकारी। -हप्र
Advertisement
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में सोमवार को एनसीसी रैंक प्रदान समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को और सुदृढ़ करना रहा। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि समारोह में बॉयज़ डिवीजन में निखिल और मुकुल को अंडर ऑफिसर की रैंक प्रदान की गई, जबकि गर्ल्स विंग में हिमांशी को सीनियर अंडर ऑफिसर तथा आंचल और प्रतिभा को अंडर ऑफिसर की रैंक से सम्मानित किया गया।

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने इस दौरान कहा कि एनसीसी युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स से अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. सुधीर मलिक, सूबेदार मेजर चंदर पाल सिंह व सूबेदार रामनिवास ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, टीम भावना और अनुशासन को एनसीसी जीवन का मूल आधार बताया। कार्यक्रम के समापन सत्र में लेफ्टिनेंट डॉ. अनिल डूडी ने एनसीसी को व्यक्तित्व निर्माण का प्रभावी मंच बताते हुए कहा कि इससे आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित होता है। डॉ. निशा कुमारी ने कैडेट्स को सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×