Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सीबीएलयू में 3 से राष्ट्रीय महिला विद्यार्थी संसद, 20 विश्वविद्यालयों की भागीदारी

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम : सुरेश मालिक चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में 3 से 5 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर की महिला विद्यार्थी संसद का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के लगभग 20 विश्वविद्यालयों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मालिक व अन्य। -हप्र
Advertisement

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम : सुरेश मालिक

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में 3 से 5 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर की महिला विद्यार्थी संसद का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के लगभग 20 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी, जिससे यह कार्यक्रम विशेष महत्व का बन गया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मालिक ने प्रेसवार्ता में कहा कि हरियाणा में पहली बार इस तरह की राष्ट्रीय महिला विद्यार्थी संसद का आयोजन होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल है, जो छात्राओं को नेतृत्व और अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को संसदीय कार्यप्रणाली को समझने, अपने विचार प्रभावी ढंग से रखने और कम्युनिकेशन स्किल्स को निखारने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. सोनल शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘विकसित भारत 2047 नारी की भूमिका’ विषय पर आधारित इस संसद में सूचना आयुक्त नीता खेड़ा उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगी, जबकि समापन समारोह में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गीता भारती शिरकत करेंगी।

Advertisement

प्रतिभागी छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था संत कंवर साहिब महाराज ने राधा स्वामी सत्संग भवन में की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस आयोजन से छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर डॉ स्नेहलता, जनसंपर्क सेल के कोऑर्डिनेटर ऋषि शर्मा, डॉ उमा शाह, वीरेंद्र आदि उपास्थित रहे।

Advertisement
×