Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल, जन संघर्ष समिति व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में बृहस्पतिवार को उपायुक्त के समाधान शिविर में जाते जनसंघर्ष समिति के सदस्य व ग्रामीण। -हप्र
Advertisement
जनसंघर्ष समिति भिवानी व ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ई की हालवास गांव में आॅटो मार्केट से गोविंद पुरा बाईपास तक बदहाली के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस मुद्दे को लेकर जनसंघर्ष समिति भिवानी के संयोजक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त समाधान शिविर में गया और अधिकारियों के सामने मांग की कि वे नेशनल हाईवे अथाॅरिटी आफ इंडिया के भिवानी स्थित कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दें कि इस जर्जर रोड की तुरंत मरम्मत करवाएं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कामरेड ओमप्रकाश, समिति सदस्य सुखदेव पालवास ने कहा कि एक वर्ष से ऊपर हो गया है, इस रोड में एक-एक फुट के गड्डे हो गए हैं, आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, गाड़ियों के इन गड्डों में एक्सल टूट जाते हैं तथा आसपास के दुकानदारों पर धूल, मिट्टी व कंकड़ गिर जाती है।

उन्होंने कहा कि यह रोड दादरी जाता है। इस रोड से छोटे व बड़े हजारों वाहन रोजाना जाते हैं जो राजस्थान व गुजरात से जुड़ा हुआ है। कितलाना टोल पर इन वाहनों का टोल भी लगता है, फिर भी हाईवे कंपनी इसका रखरखाव नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह रोड फोरलेन बनाने के लिए नियत है, परन्तु उसके बनने में समय लगेगा। इसलिए जिला प्रशासन पहले से बने रोड की तुरंत मरम्मत कराए, ताकि ग्रामीणों व राहगीर लोगों को कोई परेशानी न हो सके।

Advertisement

जनसंघर्ष समिति नेताओं व ग्रामीणों ने प्रशासन को आगाह किया है कि यदि रोड की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो वे रोड के साथ अनिश्चितकालीन धरना देने पर मजबूर होंगे। इस दौरान समिति के नेता अभिषेक शर्मा ने विकास नगर के साथ लगते परशुराम नगर की सीवरेज समस्या को भी समाधान शिविर में उठाया तथा आश्वासन मिला कि सीवरेज ओवरफ्लो को शीघ्र ठीक कराया जाएगा। प्रदर्शन व प्रतिनिधि मंडल में रामअवतार शर्मा, ओम प्रकाश हालवास, जयवीर सिंह युद्धवीर सिंह, मास्टर शेर सिंह, अभिषेक शर्मा के साथ कई ग्रामीण व किसान शामिल रहे।

Advertisement

Advertisement
×