Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

विधायक जस्सी पेटवाड़ को मिली जान से मारने की धमकी

नारनौंद हल्के से कांग्रेस के विधायक जस्सी पेटवाड़ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी तक इस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नारनौंद हल्के से कांग्रेस के विधायक जस्सी पेटवाड़ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बताया कि 13 अगस्त को सोशल मीडिया फेसबुक पर पलवल जिले के गांव मांदकोल निवासी मोहित दुर्गा ने सोशल मीडिया पर फेसबुक के माध्यम से जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम आजकल दिग्विजय चौटाला के खिलाफ अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हो जो अच्छी बात नहीं है। अगर अभी टिप्पणी की तो जान से मार दिया जाएगा। आरोपी युवक मोहित दुर्गा की फेसबुक आईडी मोहित दुर्गा मांदकोल दिग्विजयवादी के नाम से है और उसके खिलाफ सन 2015 में बल्लभगढ़ थाने में केस दर्ज है, 2017 में कैंप पलवल थाने में धारा 323,341,506,504, आईपीसी एसी एसटी ओर 2018 में सदर पलवल में हत्या का केस दर्ज है।

Advertisement

आपको बता दें कि पिछले दिनों जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने विधायक जस्सी पेटवाड़ पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह तो हमारा चेला है। उसके बाद जस्सी पेटवाड़ ने भी पलटवार करते हुए दिग्विजय चौटाला पर तंज कसे थे। कहां कि वह कभी जजपा या इनसो में कोई पदाधिकारी नहीं रहे। वह इनेलो पार्टी में युवा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने दिग्विजय पर कटाक्ष करते हुए अभय चौटाला की सराहना की थी।

Advertisement

Advertisement
×