Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक डा. कृष्ण कुमार ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं

योजना के लाभ पात्रों को सब्सिडी के चेक किए वितरित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के गांव भाड़ावास में लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक वितरित करते हुए विधायक डा. कृष्ण कुमार। -हप्र
Advertisement
बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को गांव भाड़ावास में जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक वितरित किए। इसका आयोजन दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा किया गया।

विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पावर हाउस भाड़ावास में 6.3 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 12.5 केवीए की जा रही है। गांव भांडोर में 15 दिनों में एक नया पावर हाउस स्थापित किया जाएगा। इसके चालू होने से आसपास के लगभग 20 गांवों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि गांव मनेठी, रणसिंह माजरा व बीदावास में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से नए पावर हाउस निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। बावल सब-डिवीजन एवं डिवीजन कार्यालय के लिए नई भवन निर्माण परियोजना का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। तत्पश्चात उन्होंने बावल स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विकास कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

Advertisement

Advertisement
×