Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘पुरुषार्थ बड़ा या भाग्य’ कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

मेहनत को सफलता की कुंजी बताया, उपयोगी साहित्य भेंट कर किया प्रोत्साहन वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में संस्कार निर्माण कार्यक्रम ‘पुरुषार्थ बड़ा या भाग्य’ का आयोजन सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के स्कूल में कार्यक्रम में भाग लेते आयोजक, विद्यार्थी व स्टाफ। -हप्र
Advertisement

मेहनत को सफलता की कुंजी बताया, उपयोगी साहित्य भेंट कर किया प्रोत्साहन

वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में संस्कार निर्माण कार्यक्रम ‘पुरुषार्थ बड़ा या भाग्य’ का आयोजन सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि जीवन में सच्ची सफलता भाग्य या किस्मत से नहीं, बल्कि पुरुषार्थ और निरंतर मेहनत से प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि लक, भाग्य और किस्मत से बड़ा शब्द मेहनत है और जब मेहनत जीवन का हिस्सा बन जाती है तो सफलता अपने आप मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए कई प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किए। युवा दल के उपप्रधान परवीन ठाकुर ने बच्चों को देशभक्ति गीतों पर एरोबिक्स का अभ्यास कराकर उनमें जोश और अनुशासन का संचार किया।

Advertisement

स्कूल की प्राचार्या सुमनलता यादव ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुरुषार्थ और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर संस्था की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल को शहीद-ए-आजम भगतसिंह, भारत माता और चंद्रशेखर आजाद के चित्र भेंट किए गए।

Advertisement

Advertisement
×