Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जीएनएम नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

फर्जी परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का दिया था भरोसा जिले के जुलाना क्षेत्र में जीएनएम नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जुलाना थाना पुलिस ने एक आरोपी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

फर्जी परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का दिया था भरोसा

जिले के जुलाना क्षेत्र में जीएनएम नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जुलाना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गांव मोहम्मद खेड़ा निवासी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पूजा ने जीएनएम की पढ़ाई की हुई है और उसने स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम पद के लिए आवेदन किया था।

जुलाई 2021 में अंबाला में हुए पेपर के दौरान उसकी मुलाकात जुलाना निवासी आशीष से हुई। आशीष ने व्हाट्सएप कॉल कर भरोसा दिलाया कि वह उसकी पत्नी की सरकारी नौकरी लगवा देगा, जिसके बदले 20 लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि आशीष उसे जुलाना में आयुष मेडिकल स्टोर पर ले गया, जहां मेडिकल स्टोर संचालक राजेश, उसकी पत्नी और बेटा आयुष मौजूद थे।

Advertisement

आयुष एमबीबीएस का छात्र बताया गया। आरोपियों ने फर्जी तरीके से परीक्षा पास करवाने और नौकरी दिलाने का दावा किया। इसके बाद शमशेर से अलग-अलग समय पर 10 लाख रुपये नकद और चेक के जरिए ले लिए गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रारंभिक सूची में उसकी पत्नी का नाम आने के बावजूद अंतिम परिणाम में नाम नहीं आया।

Advertisement

जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने बहाने बनाए और बाद में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शमशेर की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी गांव ब्राह्मणवास निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों से जुड़े सुराग जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।

Advertisement
×