Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विकसित भारत की दिशा में केन्द्र के सार्थक कदम : धनखड़

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने की सराहना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ओपी धनखड़
Advertisement
आम बजट पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक दूरदर्शी, संतुलित और जनहितैषी बजट है। यह बजट आम आदमी, किसान, युवा, महिला और उद्यमी वर्ग, सभी के सशक्तीकरण का रोडमैप प्रस्तुत करता है। धनखड़ ने कहा कि बजट आम नागरिक के लिए राहत और अवसर प्रदान करता है। यह महंगाई के प्रभाव को कम करने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित है। धनखड़ ने कहा कि किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा और कृषि क्षेत्र में सिंचाई, फसल विविधीकरण, भंडारण, प्रसंस्करण और ग्रामीण अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×