Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मार्केट कमेटी पर गेट पास घोटाले का आरोप, भाकियू का रोष प्रदर्शन

बाजरा खरीद में करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग, सीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने अनाज मंडी में बाजरा खरीद के दौरान मार्केट कमेटी पर गेट पास के नाम पर करोड़ों रुपये...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी के लघु सचिवालय में बृहस्पतिवार को मांगों के संदर्भ में प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

बाजरा खरीद में करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग, सीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने अनाज मंडी में बाजरा खरीद के दौरान मार्केट कमेटी पर गेट पास के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेशाध्यक्ष जगबीर घसोला की अगुवाई में भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया और उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदेशाध्यक्ष जगबीर घसोला ने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी सचिव ने बाजरा की भावांतर भरपाई के नाम पर दूसरे जिलों के गेट पास काटे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से मिलीभगत कर गेट पास प्रणाली का दुरुपयोग किया गया, जिससे सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

किसानों ने ज्ञापन में मांग की कि इस कथित घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों व व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा किसानों ने ट्रैक्टर पंजीकरण की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने तथा फसलों में जलभराव से हुए नुकसान का मुआवजा देने की भी मांग रखी।

Advertisement

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन तेज करेगा। इस अवसर पर महासचिव रणबीर घिकाड़ा, दयानंद, वेद निमली, लिल्लू कलाली, ओम धानक, भूप फौजी, गोपी राम, दीपक मान, राजेंद्र डागर और साहिल दुहन सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Advertisement
×