Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भारत निर्माण युवा दल के शिविर में पहुंचे मनोहर, सादगी और ईंधन बचत का दिया संदेश

तीन गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, युवाओं से किया संवाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को गांव भडफ स्थित एक निजी स्कूल परिसर में आयोजित भारत निर्माण युवा दल हरियाणा के 7 दिवसीय चरित्र...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

तीन गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, युवाओं से किया संवाद

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को गांव भडफ स्थित एक निजी स्कूल परिसर में आयोजित भारत निर्माण युवा दल हरियाणा के 7 दिवसीय चरित्र निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। वे करीब दो घंटे तक शिविर में रहे और विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों तथा आयोजकों से बातचीत की।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि केंद्रीय मंत्री भारी-भरकम काफिले के बजाय केवल तीन गाड़ियों के छोटे काफिले के साथ शिविर में पहुंचे। अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को भी परिसर से दूर रखा गया। इसे ईंधन बचत और सादगी का संदेश माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और मीडिया कर्मियों को भी मुख्य परिसर से बाहर रखा गया।

Advertisement

शिविर में भारत निर्माण युवा दल के संस्थापक अभिमन्यु यादव ने युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ विष्णु द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर दी गई जानकारी युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी।

Advertisement

शिविर में मौजूद युवाओं ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Advertisement
×