Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में बनेंगी मंडियां : श्याम राणा

मंत्री की अध्यक्षता में दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में बृहस्पतिवार को कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में शिकायत सुनते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। -हप्र
Advertisement
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई योजना बनाई है। प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जैविक फसलों के लिए मंडियां खोली जाएंगी, वहीं जैविक खेती करने वाले किसान को प्रति एकड़ 10 रुपए दिए जाएंगे। राणा बृहस्पतिवार को दादरी के लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान 12 में से 10 शिकायतों का मौके पर निपटारा करवाया। इस दौरान दादरी के हलका विधायक सुनील सांगवान व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा शिकायतकर्ता को हर चरण में शामिल रखा जाए, ताकि समाधान प्रभावी एवं संतोषजनक हो। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने पिछले दिनों बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के खराबे का भुगतान सरकार के द्वारा करने की बात कही। संबंधित विभाग के अधिकारियों से नुकसान के आकलन की रिपोर्ट पर फैसला लिया जाएगा।

Advertisement

मंत्री राणा ने कहा कि बजट को लेकर स्वयं सीएम नायब सैनी गंभीर हैं और हर वर्ग के लिए हितकारी बजट देने की तैयारी है। बजट में किसानों के लिए भी बेहतर योजनाओं को शामिल करेंगे। ढाणी फौगाट निवासी नवीन कुमार की शिकायत पर दादरी विधायक सुनील सांगवान ने लीपापोती करने वाले अधिकारी को फटकार लगाते हुए एक घंटे के अन्दर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर डीसी डा. मुनीश नागपाल, एसपी अर्श वर्मा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवां, एसडीएम योगेश सैनी व आशीष सांगवान सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×