नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल जेल की सजा
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी विशाल को सोमवार को एएसजे की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की जेल और 55 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 17 जून, 2023 का है। चांदनीबाग थाना क्षेत्र निवासी महिला ने...
Advertisement
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी विशाल को सोमवार को एएसजे की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की जेल और 55 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 17 जून, 2023 का है। चांदनीबाग थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ फैक्टरी में काम करने वाला विशाल एक साल से छेड़छाड़ कर रहा था। घटना वाले दिन सुबह विशाल उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने गांव ऊझा ले गया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विशाल लड़की को वापस लेकर आ रहा था, तो लड़की के मामा ने उन्हें देख लिया और युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने लड़की की मां व परिजनों के साथ मारपीट की। चांदनीबाग थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। एएसजे की कोर्ट ने विशाल को दोषी करार देते हुए अब 20 साल जेल की सजा सुनाई है।
Advertisement
Advertisement
×

