Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आपसी कहासुनी में पति ने दिया इस वारदात को अंजाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
यहां एक पति ने आपसी कहासुनी में अपनी पत्नी की सिलेंडर से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना बजघेड़ा में साहिब कुंज चौमा फाटक के पास एक मकान में एक महिला के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली।

पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया। इस मामले में मकान के मालिक ने पुलिस टीम को शिकायत देकर कहा कि उसने 20 मार्च 2026 को सुनील नामक व्यक्ति को कमरा किराए पर दिया था। इस कमरे में सुनील का जीजा जीवन रहता था। जिसके कहने पर ही उसने सुनील को किराए पर कमरा दिया था। जीवन, सुनील के कमरे पर आया था और सुनील की पत्नी गुंजन का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ था।

Advertisement

सुनील व जीवन ने मिलकर गुंजन की हत्या की है। इस शिकायत पर थाना बजघेड़ा में पुलिस ने केस द र्ज करके जांच शुरू की। पुलिस टीम ने इस हत्याकांड में आरोपी पति सुनील को गुरुवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील गांव कांचा जिला समस्तीपुर (बिहार) का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुनील तथा उसकी पत्नी गुंजन का झगड़ा होता रहता था। 23 मार्च की रात को आरोपी सुनील व उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। जिस पर आरोपी ने सिलेंडर से वार करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×