Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एलसीएलओ कर्मचारियों ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा से की मुलाकात

पदनाम बदलाव, वेतन व नियुक्ति मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जताया रोष एलसीएलओ कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी व अन्य जिलों से भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात करते कर्मचारी। -हप्र
Advertisement

पदनाम बदलाव, वेतन व नियुक्ति मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जताया रोष

एलसीएलओ कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलों के कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण उनमें रोष बढ़ता जा रहा है।

मुलाकात के दौरान हुड्डा ने एसीएस साकेत कुमार से फोन पर बातचीत कर कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट सत्र में रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे और सरकार से जवाब तलब किया जाएगा।

Advertisement

एलसीएलओ-सीपीएलओ कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले कर्मचारी 19 सितंबर से कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के गृह नगर में धरना दे रहे हैं। 29 सितंबर से क्रमिक अनशन भी जारी है। राज्य उपप्रधान प्रवीन ने बताया कि भर्ती विज्ञापन सीपीएलओ (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) पद के लिए जारी हुआ था, लेकिन चयन के बाद करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारियों का पदनाम बदलकर एलसीएलओ कर दिया गया।

Advertisement

इसके कारण उन्हें न तो निर्धारित कार्य दिया गया और न ही वेतन मिल रहा है, जबकि सीपीएलओ को भी मात्र छह हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि एलसीएलओ पद को पुनः सीपीएलओ में बदला जाए और लंबित वेतन का भुगतान किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सर्व कर्मचारी संघ और सीटू के साथ मिलकर संयुक्त आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Advertisement
×