Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अजय चौटाला के बयान पर वकील ने एसपी को दी शिकायत, एफआईआर की मांग

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दादरी के अधिवक्ता प्रदीप कालीरावन ने एसपी कार्यालय में शिकायत सौंपते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दादरी के अधिवक्ता प्रदीप कालीरावन ने एसपी कार्यालय में शिकायत सौंपते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित एक राजनीतिक जनसभा के दौरान भड़काऊ और देश विरोधी बयान दिए।

चरखी दादरी में शिकायत की प्रति दिखाते वकील प्रदीप कालीरमन। -हप्र
चरखी दादरी में शिकायत की प्रति दिखाते वकील प्रदीप कालीरमन। -हप्र

अधिवक्ता प्रदीप कालीरावन ने एसपी अर्श वर्मा को शिकायत के साथ संबंधित भाषण की वीडियो भी सौंपी है। साथ ही शिकायत की प्रतियां डीजीपी हरियाणा और गृह विभाग को भी भेजी गई हैं। शिकायत में बताया गया है कि 28 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित रैली के दौरान डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भारत की लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के खिलाफ उत्तेजक शब्दों का प्रयोग किया।

Advertisement

उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए सरकार को देश से बाहर खदेड़ने जैसी बातें कहीं। वकील का आरोप है कि इस प्रकार के बयान आम जनता को हिंसा, विद्रोह और असंवैधानिक गतिविधियों के लिए उकसा सकते हैं। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×