Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कोसली टीम ने धनिया को हराकर ट्राॅफी जीती

गांव नठेड़ा में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। मुख्यतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि डाॅ. राजेन्द्र यादव थे जबकि अध्यक्षता कै. महेंद्र सिंह ने की। इस दौरान मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के गांव नठेड़ा में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -हप्र
Advertisement
गांव नठेड़ा में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। मुख्यतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि डाॅ. राजेन्द्र यादव थे जबकि अध्यक्षता कै. महेंद्र सिंह ने की। इस दौरान मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता की विजेता कोसली की टीम को 31 हजार व उपविजेता धनिया की टीम 21 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हेमंत एवं यशवीर को मैन ऑफ द मैच और फाइनल में मैन ऑफ द मैच वरुण कोसली और मैन ऑफ द सीरीज जसवंत को घोषित किया गया। वीर कुमार यादव ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×