Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एसआईआर के दौरान हर वोट पर रखें नजर, पात्र मतदाता का नाम न कटे : गीता भुक्कल

कांग्रेस नेताओं ने कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल तथा बेरी से विधायक कुलदीप वत्स ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं और विपक्षी दलों से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कांग्रेस नेताओं ने कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल तथा बेरी से विधायक कुलदीप वत्स ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं और विपक्षी दलों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए।

मीडिया से बातचीत में गीता भुक्कल ने कहा कि चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को एसआईआर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ लागू करनी चाहिए। कई राज्यों में बड़ी संख्या में वोट काटे जाने की शिकायतें सामने आई हैं, इसलिए मतदाताओं को अपने नाम की नियमित जांच करनी चाहिए। भुक्कल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ते अपराध और बेरोजगारी गंभीर मुद्दे हैं। बेरोजगारी के कारण सामाजिक असंतुलन बढ़ रहा है, जिसका असर कानून-व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता बताई।

Advertisement

वहीं कुलदीप वत्स ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोगों को सजग रहना चाहिए और अपने वोट की निगरानी स्वयं करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है।

Advertisement
×