Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बयान पर भड़के जजपा अध्यक्ष, तीखा पलटवार

10 किलो गोबर खाने का रिकॉर्ड रखने वाला कुछ भी बोल सकता है : अजय  जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने भाजपा विधायक रामकुमार के विवादित बयानों पर तीखा पलटवार किया है। रविवार को भिवानी में पत्रकारों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में प्रेसवार्ता करते डॉ. अजय चौटाला। -हप्र
Advertisement

10 किलो गोबर खाने का रिकॉर्ड रखने वाला कुछ भी बोल सकता है : अजय 

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने भाजपा विधायक रामकुमार के विवादित बयानों पर तीखा पलटवार किया है। रविवार को भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अजय ने कहा कि जिस व्यक्ति का विधानसभा में “10 किलो गोबर खाने” का रिकॉर्ड रहा हो, वह कुछ भी कह सकता है।

दरअसल, रामकुमार गौतम पिछले कुछ समय से चौटाला परिवार पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला और दुष्यंत चौटाला को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चौटाला ने पहले तो उन्हें ‘दादा’ कहकर टालने का प्रयास किया, लेकिन बाद में तीखा कटाक्ष कर दिया।

Advertisement

अजय चौटाला ने इस दौरान हरियाणा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग बिजली और पानी की समस्या से परेशान हैं। हाल ही में आई आंधी के कारण कई जगह बिजली के पोल गिर गए थे, लेकिन अब तक उन्हें ठीक नहीं किया गया है। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Advertisement

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि देशहित में विदेशी सामान के बजाय भारतीय उत्पादों का उपयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। अजय चौटाला के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।

Advertisement
×