Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मशीनों से चमकेगा जींद सिविल अस्पताल, सफाई पर हर माह 10 लाख खर्च

10 मशीनों और निजी कंपनी के कर्मचारियों ने संभाली कमान जिले के सिविल अस्पताल में सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए अब मशीनों का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय की ओर से सफाई का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

10 मशीनों और निजी कंपनी के कर्मचारियों ने संभाली कमान

जिले के सिविल अस्पताल में सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए अब मशीनों का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय की ओर से सफाई का टेंडर निजी कंपनी को दिए जाने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने अस्पताल में काम संभाल लिया है। फर्श, गलियारों, वार्डों, शौचालयों और बाहरी परिसर की सफाई के लिए बड़ी और छोटी मिलाकर करीब 10 मशीनें लगाई गई हैं। इस पूरी व्यवस्था पर स्वास्थ्य विभाग हर माह करीब 10 लाख रुपये खर्च करेगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि मशीनों के जरिए सफाई के स्तर को बेहतर करना है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार पहुंचते हैं। ऐसे में संक्रमण की रोकथाम के लिए नियमित और वैज्ञानिक तरीके से सफाई कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मशीनों से फर्श की सफाई, पॉलिशिंग और अन्य निर्धारित कार्य कराए जा रहे हैं।

Advertisement

60 से अधिक पुराने सफाई कर्मचारियों का क्या होगा?

मशीन आधारित सफाई व्यवस्था शुरू होने के बाद अस्पताल में पहले से कार्यरत 60 से अधिक सफाई कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। ये कर्मचारी लंबे समय से अस्पताल की सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। अब निजी कंपनी के कर्मचारियों और मशीनों के माध्यम से सफाई कराए जाने से यह चर्चा है कि पुराने कर्मचारियों को अस्पताल में दूसरे कार्यों के लिए समायोजित किया जाएगा या स्वास्थ्य विभाग की किसी अन्य व्यवस्था में लगाया जाएगा। फिलहाल इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

हाई रिस्क एरिया से पार्किंग तक सफाई

नई व्यवस्था में अस्पताल के हाई रिस्क एरिया, सामान्य वार्ड, शौचालय और बाहरी परिसर को शामिल किया गया है। फुटपाथ, पार्किंग, पार्क और अन्य बाहरी हिस्सों की सफाई भी मशीनों से कराई जा रही है। निर्धारित मानकों के अनुसार काम होने के बाद अस्पताल प्रशासन इसका सत्यापन करेगा। सफाई कार्य का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और सत्यापन के आधार पर ही निजी कंपनी के बिल का भुगतान किया जाएगा।

फ़ाइल फ़ोटो
फ़ाइल फ़ोटो

सफाई पहले भी अच्छी थी, अब और बेहतर हुई : डॉ कटारिया

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था पहले भी अच्छी थी, लेकिन मशीनों के इस्तेमाल से इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

Advertisement
×