Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बजट में सेमग्रस्त भूमि सुधार योजना को शामिल करना किसानों के लिए बड़ी राहत : जेपी दलाल

पूर्व मंत्री बोले- हर वर्ग की भलाई के साथ किसानों और युवाओं के लिए नई संभावनाएं प्रदेश के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में प्रेसवार्ता करते पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल। - हप्र
Advertisement

पूर्व मंत्री बोले- हर वर्ग की भलाई के साथ किसानों और युवाओं के लिए नई संभावनाएं

प्रदेश के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट हर वर्ग की भलाई को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान में परिवर्तनकारी सिद्ध होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेपी दलाल ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, युवाओं के रोजगार और ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का मजबूत रोडमैप है। बजट में किए गए प्रावधानों से कृषि, उद्योग, अधोसंरचना और रोजगार के क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Advertisement

जेपी दलाल ने कहा कि पीएम मोदी की कूटनीति के परिणामस्वरूप भारत ने 27 यूरोपीय देशों के साथ ट्रेड डील की है, जबकि अमेरिका द्वारा टैरिफ में कटौती करना भी भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति का प्रमाण है। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि बजट में हरियाणा की सेमग्रस्त भूमि सुधार योजना को शामिल करना किसानों के लिए बड़ी राहत है, जिससे भिवानी जिले के प्रभावित किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर आयात शुल्क में छूट के फैसले को भी सराहनीय बताया।

Advertisement

Advertisement
×