Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तीन गांवों में 60 लाख की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, विधायक सांगवान बोले- ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता

भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रामपुरा, डोहका मौजी और डोहका दीना में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से होने वाली विभिन्न ग्रामीण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी के गांव रामपुरा में जन समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान। -हप्र
Advertisement
भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रामपुरा, डोहका मौजी और डोहका दीना में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से होने वाली विभिन्न ग्रामीण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में नायब सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है और आने वाले बजट में गांवों के लिए और अधिक विकास योजनाओं को मंजूरी दी जाएगी।

विधायक सुनील सांगवान ने गांव रामपुरा में नाला निर्माण और लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच विकास का अंतर समाप्त किया जा सके।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत गलियों का निर्माण, नालियों की मरम्मत, सामुदायिक सुविधाओं का विकास और अन्य जनहित कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य सुनील इंजीनियर ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया और अपनी जिला परिषद ग्रांट से गांवों में अतिरिक्त विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विधायक और जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को वीबी रामजी योजना की जानकारी दी तथा जनसभाओं में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर चेयरपर्सन दर्शना श्योराण, चेयरमैन प्रतिनिधि आनंद फौजी डालावास, सतबीर बिरमाण, महावीर रामपुरा, जवाहर मास्टर, सरपंच समीक्षा देवी, सरपंच कुलदीप लांबा, बजरंग शर्मा, पुरुषोतम शर्मा जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
×