Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नूंह में छोटे भाई की जगह बड़ा दे रहा था 10वीं का गणित का पेपर

पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज किया केस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के दौरान नूंह जिले में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। 26 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा के दौरान थाना सदर नूंह क्षेत्र के परीक्षा केंद्र आर.के. इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलंबा में चेकिंग और स्कैनिंग के समय एक युवक अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देता हुआ पाया गया। केंद्र अधीक्षक बिजेंद्र को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया है।

सूचना के आधार पर रोल नंबर स्लिप और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान जिस रोल नंबर पर युवक परीक्षा दे रहा था, उसे फर्जी पाया गया। उसकी पहचान इरशाद निवासी गांव घासेड़ा के रूप में हुई, जो अपने छोटे भाई मोहम्मद सोहेल की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। दस्तावेजों की जांच में आधार कार्ड की रंगीन प्रिंट कॉपी संदिग्ध पाई गई। सूत्रों के अनुसार आरोपी इरशाद एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है और अपने भाई की जगह पेपर देने आया था।

Advertisement

परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर थाना सदर नूंह पुलिस के एसआई अजीत कुमार के हवाले कर दिया। मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही एक सीएससी संचालक की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जिले में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल और फर्जी परीक्षार्थियों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में भी दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए थे, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।

Advertisement

Advertisement
×