Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

अवैध कोचिंग अकादमियों पर कसेगा शिकंजा, डमी स्कूलों पर लगेगी लगाम : रामअवतार शर्मा

एसोसिएशन की मुख्य मांगें मानने पर सरकार का जताया आभार हरियाणा में बिना मान्यता चल रही कोचिंग अकादमियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने सरकार द्वारा हरियाणा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में प्रेसवार्ता करते प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

एसोसिएशन की मुख्य मांगें मानने पर सरकार का जताया आभार

हरियाणा में बिना मान्यता चल रही कोचिंग अकादमियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने सरकार द्वारा हरियाणा प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट (रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन) नियम, 2026 अधिसूचित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे बच्चों के हित में एसोसिएशन के लंबे संघर्ष की जीत बताया।

रामअवतार शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन की मांग पर हरियाणा प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम 28 फरवरी 2024 को विधानसभा में पारित हुआ था, लेकिन नियम नहीं बनाए गए थे। इसके बाद एसोसिएशन ने दोबारा सरकार के समक्ष मांग उठाई और करीब दो सप्ताह पहले नियम अधिसूचित कर दिए गए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि नए नियमों के तहत सभी मौजूदा और नए कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके लिए जिला उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला प्राधिकरण के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। शर्तें पूरी होने पर तीन वर्ष के लिए प्रमाणपत्र मिलेगा। नवीनीकरण के लिए समाप्ति से कम से कम एक माह पहले आवेदन और पांच हजार रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन पर 30 दिन में फैसला किया जाएगा।

Advertisement

शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन की दो प्रमुख मांगें कोचिंग संस्थानों का अनिवार्य पंजीकरण और स्कूल समय में विद्यार्थियों को कोचिंग पर रोक नए नियमों में शामिल हैं। संस्थानों को इस संबंध में हलफनामा भी देना होगा। उनका दावा है कि इससे डमी स्कूल संस्कृति पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही 16 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों का कोचिंग में दाखिला नहीं हो सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान अमित डागर, महासचिव कर्ण मिर्ग, कमला गुरेजा व अन्य स्कूल प्रिंसिपल मौजूद थे।

Advertisement
×