Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आईआईटियन बाबा की घर वापसी : बेटे अभय को सामने देख छलक आईं मां की आंखें

नई बहू का पारंपरिक स्वागत, गांव में निभीं शादी के बाद की रस्में

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
झज्जर में अपने पैतृक गांव सासरौली में कुलदेवता के सामने संटी खेलने की रस्म निभाते आईआईटियन बाबा अभय। -हप्र
Advertisement
आईआईटियन बाबा के नाम से चर्चित अभय की शादी के बाद एक भावुक पल सामने आया, जब वह वर्षों बाद अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ अपनी मां के पास पहुंचे। बेटे को अचानक सामने देख मां की आंखें नम हो गईं और उन्होंने बहू का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया। मां ने बहू के स्वागत में पलख-पावड़े बिछाए और पांव के तलवों में रोली लगाकर गृह प्रवेश की मांगलिक रस्म निभाई।

इसके बाद दोनों को आशीर्वाद देते हुए सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। यह दृश्य पूरे परिवार के लिए भावनात्मक और यादगार बन गया।  इसके बाद अभय अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ अपने पैतृक गांव सासरौली पहुंचे, जहां परिवार ने कुलदेवता के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। गांव में शादी के बाद की सभी पारंपरिक रस्में पूरे रीति-रिवाज के साथ निभाई गईं।

Advertisement

विशेष रूप से ‘संटी खेलने’ की रस्म ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसे आपसी प्रेम और साथ निभाने का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर प्रीतिका ने कहा कि वह अभय के साथ बेहद खुश हैं और दोनों मिलकर आध्यात्म और ज्ञान को एक मंच पर लाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि ‘श्रीयूनिवर्सिटी’ की स्थापना पर कार्य जारी है। यह पूरा घटनाक्रम पारिवारिक भावनाओं, परंपरा और आधुनिक सोच का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है।

Advertisement

Advertisement
×