Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

झज्जर में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

बिरधाना गांव का है मामला,घटना के बाद आरोपी पति फरार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
झज्जर जिले के बिरधाना गांव में सोमवार की देर शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बिरधाना गांव निवासी संजय ने कथित रूप से अपनी पत्नी अंजली की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपने घर के बाहर ही पत्नी पर 8 राउंड फायरिंग की और फरार हो गया। पत्नी अंजलि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ दिया है।

जानकारी अनुसार आरोपी संजय के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है और वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद संजय ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की असली वजह क्या है इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अनिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Advertisement

मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए। सीआईए और स्पेशल स्टाफ सहित कई पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों व ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। सबूत जुटाने के बाद मृतका अंजली के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×