Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दिव्यांग संस्थानों में मनाई होली, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

स्थानीय अर्पण और श्रवण दिव्यांग संस्थानों में होली हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान अध्यापिका प्रियंका व मीनाक्षी ने बच्चों से डांस प्रस्तुतियां करवाईं, जबकि ज्योति व मनजीत ने रंगोली बनवाई। मीणा और अंजू ने बच्चों से ड्राइंग व...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में होली का त्यौहार मनाते दिव्यांग बच्चे। -हप्र
Advertisement
स्थानीय अर्पण और श्रवण दिव्यांग संस्थानों में होली हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान अध्यापिका प्रियंका व मीनाक्षी ने बच्चों से डांस प्रस्तुतियां करवाईं, जबकि ज्योति व मनजीत ने रंगोली बनवाई। मीणा और अंजू ने बच्चों से ड्राइंग व पोस्टर मेकिंग गतिविधियां करवाईं, जिसमें स्पेशल दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर नीलम कटारिया व समस्त स्टाफ ने बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग दिलवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यातिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया। अंत में सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट वितरित कर होली की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में अंजू वर्मा, मीनाक्षी, ज्योति, प्रियंका, नरेश, राकेश, रोहित, लक्ष्मी, रेखा, अनीता, मीनू, कविता, राकेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×