Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आमजन के हितों को समर्पित होगा हरियाणा का बजट : अरविंद शर्मा

गोहाना क्षेत्र के गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, ग्रामीणों से किया संवाद हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला बजट...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गोहाना विस क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों के साथ संवाद करते कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। - हप्र
Advertisement

गोहाना क्षेत्र के गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, ग्रामीणों से किया संवाद

हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला बजट आमजन हितों को समर्पित होगा। यह बजट अंत्योदय की भावना पर आधारित होगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

शनिवार को मंत्री गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव रोलद लतीफपुर, दोदवा, जौली और खेड़ी दमकन में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा कार्यकर्ताओं के घर भी पहुंचे।  ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी बजट प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा।

Advertisement

कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा देने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

Advertisement

सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सीधे पहुंचे। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
×