Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में चार पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 25 जुलाई तक

अंतिम तिथि बढ़ाई, 70 अंतरराष्ट्रीय और 780 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी तथा स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के पीजी डिप्लोमा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अंतिम तिथि बढ़ाई, 70 अंतरराष्ट्रीय और 780 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी तथा स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि और लगातार मिल रहे आवेदनों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

विश्वविद्यालय के अनुसार अब तक करीब 1400 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 27 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी हैं। आवेदन करने वालों में 70 अभ्यर्थियों ने स्वयं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी और 780 ने राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बताया है। बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स तथा बीएससी (स्पोर्ट्स साइंस) पाठ्यक्रमों के लिए 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Advertisement

वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग के विभिन्न खेलों के लिए कुल 750 आवेदन मिले हैं। इनमें एथलेटिक्स के लिए सबसे अधिक 120 से ज्यादा आवेदन आए हैं, जबकि कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग और शूटिंग में भी अच्छी संख्या में खिलाड़ियों ने रुचि दिखाई है।

Advertisement

विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि खेल अब केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार और करियर का बड़ा क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराकर खेल उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर रहा है।

Advertisement
×