Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सर्वाधिक बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन हरियाणा में : शिव शंकर

कांग्रेस नेता ने की आलोचना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डॉ. शिव शंकर भारद्वाज
Advertisement
भिवानी में कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, अपराध, नशाखोरी हरियाणा में है। हरियाणा का नौजवान कहां जाए। इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेल कोच फैक्ट्री, रक्षा विश्वविद्यालय जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट कांग्रेस पार्टी ने मंजूर कराए वो हरियाणा से बाहर के प्रदेशों में चले गये। एचपीएससी में जो भर्तियां आती हैं उसमें भी हरियाणा के बाहर के युवा लग रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जाकर पंजाब को अपराध मुक्त करने और पंजाब को विकास में नंबर 1 बनाने की बात कह रहे हैं, जबकि उनको हरियाणा की जनता ने वोट दिया है तो हरियाणा को नंबर 1 बनाना चाहिए। हरियाणा को पहले अपराध मुक्त बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनभावना से बनी हुई सरकार नहीं है, क्योंकि जनभावना बदलाव की थी। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को अपना मुख्यमंत्री बदलना पड़ा। अगर अच्छा काम किया होता तो मुख्यमंत्री को नहीं बदलना पड़ता। चुनाव के पहले सारे ओपिनियन पोल, सारे सर्वे में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत दिखायी जा रही थी। सुबह जब गिनती शुरू हुई तो पोस्टल बैलट में भी कांग्रेस आगे थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का इतिहास है कि जो पोस्टल बैलट में आगे रहता है, सरकार उसी की बनती है। 2024 में 76 हलकों में कांग्रेस पार्टी जीत रही थी, लेकिन जब मशीन खुली तो नतीजा बदल गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद कहा कि सारा इंतजाम कर रखा है। भारद्वाज ने कहा कि सरकार हर वर्ग को धोखा दे रही है, क्योंकि ये जनभावनाओं से नहीं बनी राजनीतिक बेईमानी मैनेजमेंट से बनायी हुई सरकार है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×