Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा को बजट में कुछ नहीं मिला, जनता के साथ धोखा : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा महंगाई-बेरोजगारी पर बजट विफल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। -हप्र
Advertisement
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को हरियाणा और देश की जनता के साथ धोखा करार दिया है। बुधवार को सेक्टर-13 में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट से न तो आम जनता को कोई राहत मिली है और न ही हरियाणा जैसे कृषि प्रधान राज्य को कोई ठोस लाभ मिला है।

बजट के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट यह दर्शाती है कि निवेशकों का भी इस बजट पर भरोसा नहीं है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बजट महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रहा है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन के कोई ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं और किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी कोई प्रभावी योजना सामने नहीं आई है।

Advertisement

खाद, बीज, डीजल और कृषि उपकरणों की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने कोई राहत नहीं दी, जिससे किसान लगातार संकट में हैं। उन्होंने मनरेगा को लेकर कहा कि केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जबकि मनरेगा गरीब और मजदूर वर्ग के लिए सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) हिसार के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया और धर्मवीर गोयत भी मौजूद रहे।

Advertisement

कांग्रेस संगठन गांव से बूथ तक होगा मजबूत

संगठनात्मक स्थिति पर जानकारी देते हुए राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को गांव से बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। 33 जिलों में से 26 जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है और शेष जिलों की सूची जल्द जारी होगी। प्रत्येक विधानसभा को अलग ब्लॉक बनाकर कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जिम्मेदारी दी जाएगी। ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी शीघ्र घोषित की जाएगी।

Advertisement
×