Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा के हाथ लगी निराशा, केरल-तमिलनाडू पर फोकस : दुष्यंत

यूथ योद्धा सम्मेलन में बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री-जहां चुनाव, वहीं के लिए तैयार होता है बजट जननायक जनता पार्टी (जजपा) के यूथ योद्धा जिला सम्मेलन में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय बजट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
झज्जर में पार्टी के यूथ योद्धा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला। -हप्र
Advertisement

यूथ योद्धा सम्मेलन में बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री-जहां चुनाव, वहीं के लिए तैयार होता है बजट

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के यूथ योद्धा जिला सम्मेलन में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय बजट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजट हरियाणा के लिए निराशाजनक है और इसे चुनावी गणित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

दुष्यंत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल उन्हीं राज्यों को प्राथमिकता देती है, जहां चुनाव होने होते हैं, जबकि हरियाणा जैसे राज्यों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट न सिर्फ हरियाणा, बल्कि केरल और तमिलनाडू को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों के लिए भी निराशावादी साबित हुआ है।

Advertisement

दुष्यंत चौटाला ने राखीगढ़ी के लिए बजट में घोषित 500 करोड़ रुपये की राशि पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भी इसी परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। अब उसी राशि को दोबारा बजट में शामिल कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।

Advertisement

उन्होंने यूथ योद्धा सम्मेलन को पार्टी की भविष्य की राजनीतिक ताकत बताते हुए कहा कि जजपा 55 प्रतिशत आबादी यानी युवाओं के साथ चलने की सोच पर काम कर रही है। संगठन विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक हलका स्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा, जिसके बाद बूथ स्तर पर पार्टी का फोकस रहेगा।

Advertisement
×