केन्द्रीय बजट को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश को इस बजट से उम्मीद थी, लेकिन हरियाणा के हिस्से निराशा ही आई है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद हरियाणा को अपेक्षित लाभ नहीं मिला, जबकि चुनावी राज्यों को ज्यादा फायदा दिया गया। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि बजट में आम आदमी, किसान और गरीब वर्ग के हित में कोई ठोस और राहत देने वाला प्रावधान नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक हालात और महंगाई को देखते हुए आम जनता को राहत देने वाले फैसलों की जरूरत थी, लेकिन बजट उस दिशा में कमजोर साबित हुआ। गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गई कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आज भी पूरी नहीं हो पाई हैं।
Advertisement
Advertisement
×

