Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हनुमान ढाणी में सप्लाई सुचारू नहीं होने पर पेयजल संकट, क्षेत्रवासियों ने जताया रोष

बोले- सप्लाई का शेड्यूल न होने से दैनिक काम ठप, निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर वार्ड नंबर-16 हनुमान ढाणी क्षेत्र में लंबे समय से जारी पेयजल संकट ने शनिवार को विकराल रूप ले लिया। पानी की किल्लत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में पेयजल समस्या से परेशान प्रशासन के खिलाफ रोष जताते क्षेत्रवासी। -हप्र
Advertisement

बोले- सप्लाई का शेड्यूल न होने से दैनिक काम ठप, निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर

वार्ड नंबर-16 हनुमान ढाणी क्षेत्र में लंबे समय से जारी पेयजल संकट ने शनिवार को विकराल रूप ले लिया। पानी की किल्लत से परेशान क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। स्थानीय निवासी बंटी और पुष्पा ने बताया कि हनुमान ढाणी में जलापूर्ति का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है। सप्ताह में मुश्किल से एक दिन पानी आता है, उसके बाद अगले सात दिनों तक नलों में सूखा रहता है।

सरकारी सप्लाई न होने के कारण लोग मजबूरी में महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि खाना बनाने, नहाने और साफ-सफाई जैसे रोजमर्रा के बुनियादी काम पानी के अभाव में ठप पड़े हैं। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि सर्दियों में ही पानी की आपूर्ति सीमित है, तो गर्मियों में स्थिति और भयावह होगी।

Advertisement

उन्होंने प्रशासन से समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की। मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद अनिल चौहान ने जनता को शांत किया और उनकी जायज मांग का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि जलापूर्ति की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। पार्षद ने कहा, हनुमान ढाणी की जनता को प्यासा नहीं रहने दिया जाएगा।

Advertisement

अधिकारियों से कड़ा संज्ञान लिया जाएगा और यदि सुधार नहीं हुआ तो जनता के हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस अवसर पर कई क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Advertisement
×