Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हांसी में नगर परिषद पर जमीन हड़पने के आरोप, रिकॉर्ड में हेरफेर का दावा

सार्वजनिक कुएं की जमीन कब्जाने का दावा; प्रॉपर्टी फाइल लटकाने और बदसलूकी के आरोप शहर में नगर परिषद पर जमीन हड़पने और राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर के गंभीर आरोप लगे हैं। रामनगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार जैन ने प्रेसवार्ता...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी में प्रेसवार्ता करते सुनील कुमार जैन। -निस
Advertisement

सार्वजनिक कुएं की जमीन कब्जाने का दावा; प्रॉपर्टी फाइल लटकाने और बदसलूकी के आरोप

शहर में नगर परिषद पर जमीन हड़पने और राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर के गंभीर आरोप लगे हैं। रामनगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार जैन ने प्रेसवार्ता कर बड़सी गेट क्षेत्र में स्थित एक सार्वजनिक कुएं की जमीन पर कब्जा किए जाने का दावा किया है। उन्होंने प्रशासन को दी शिकायत में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जैन के अनुसार खसरा नंबर 1068 और 1069 में दर्ज ‘चाह (कुआं)’ की जमीन वर्ष 1962-63 से आमजन के उपयोग में रही है।

आरोप है कि इस जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर निजी नामों पर दर्ज करवा लिया गया। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया में राजस्व विभाग और नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि संबंधित व्यक्ति ने अपनी वास्तविक हिस्सेदारी से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया और उसके कुछ हिस्से को आगे बेच भी दिया।

Advertisement

जैन ने नगर परिषद पर अपनी 530 वर्ग गज की प्रॉपर्टी से जुड़ी फाइल को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए दी गई फाइल को बार-बार एरिया मिलान, हियरिंग और फोटो मैच जैसी आपत्तियां लगाकर जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद के सचिव और कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन विवाद से जुड़े प्रभावशाली लोगों के दबाव में उनकी फाइल को मंजूरी नहीं दी जा रही। जैन ने प्रशासन से दोनों मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सार्वजनिक जमीन को बहाल करने की मांग की है।

Advertisement

Advertisement
×