Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आर्यनगर में श्रद्धा से मनाई गई गुरु रविदास जयंती

महापुरुषों की विचारधारा सदैव मानवता के लिए होती है कल्याणकारी : पनिहार गांव आर्यनगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती गौतम बुद्धा सोसायटी के तत्वावधान में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाई गई। बतौर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार में समारोह में मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देते आयोजक। -हप्र
Advertisement

महापुरुषों की विचारधारा सदैव मानवता के लिए होती है कल्याणकारी : पनिहार

गांव आर्यनगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती गौतम बुद्धा सोसायटी के तत्वावधान में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाई गई। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भूपेंद्र पनिहार और आर्यनगर सरपंच रत्न सिंह ने कहा कि महापुरुषों की विचारधारा सदैव मानवता के कल्याण के लिए होती है।

गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और न्याय का मार्ग दिखाया जो आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर जिला पार्षद मनोज टाक माही, ग्राम सरपंच रतन सिंह, हनुमान वर्मा, एडवोकेट बजरंग इंदल, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रधान, चांदराम तथा आजाद एप्पल क्लासेज, आजाद युवा मंडल आर्यनगर के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा समाज में समानता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Advertisement

Advertisement
×