Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मनरेगा योजना को सरकार कर रही खत्म : चिरंजीव राव

रेवाड़ी हलके के गांवों में मनरेगा श्रमिकों से मिले कांग्रेस नेता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पूर्व विधायक चिरंजीव राव।
Advertisement
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने शुक्रवार को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव काकोड़िया एवं बीकानेर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों एवं मनरेगा से जुड़े श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा मनरेगा का नाम बदलने की आड़ में इस महत्वाकांक्षी योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश रच रही है। पहले जहां मनरेगा के तहत 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार वहन करती थी, अब उसे बदलकर 60-40 के अनुपात में कर दिया गया है, जिसमें 40 प्रतिशत भार राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है।

चिरंजीव राव ने कहा कि राज्य पहले से ही आर्थिक संकट में है। सरकार किसानों को जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दे रही, वहीं ओलावृष्टि व वर्षा से क्षतिग्रस्त फसल मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा। यह बदलाव मनरेगा को कमजोर करने की एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कठिन समय में मनरेगा ही वह योजना थी, जिसने करोड़ों गरीब परिवारों को मजूदरी देकर उनके घर का चूल्हा जलाए रखा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नाम कुछ भी रखा जा सकता है, लेकिन इस योजना के नियमों में जो बदलाव किए गए हैं, जिससे एक कानूनी गारंटी वाली योजना को सामान्य स्कीम में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर और किसान के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने मनरेगा की खामियों संबंधी पर्चें भी श्रमिकों को दिये।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×