Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चालक, क्लीनर को बंधक बनाकर लूट में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार

सात साल पहले की वारदात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
करीब सात पहले चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर हाइवा लूटने के मामले में थाना बावल पुलिस ने एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आिरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव रिठठ निवासी असगर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि जिला फरीदाबाद के गांव गोठड़ा मोहताबाद निवासी अमित ने शिकायत दी थी कि 20 अक्तूबर 2018 की रात को उसकी हाइवा गाड़ी के चालक सबीर व क्लीनर वाजिद राजस्थान से पत्थर भरकर फरीदाबाद जा रहे थे। जो दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर के निकट एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया तथा केबिन में सवार हो गए। उन्होंने पिस्तौल दिखा कर सबीर व वाजिद को बंधक बना लिया।

Advertisement

आरोपियों उनसे नकदी व मोबाइल फोन भी छीन लिए तथा हाइवा लेकर फरार हो गए। वह चालक व क्लीनर को बंधक बनकर कुछ समय तक कार में ही इधर-उधर घुमाते रहे तथा दोनों को गांव खलीलपुरी के निकट सुनसान जगह पर फेंककर चले गए। पुलिस ने थाना बावल में लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी इरशाद, मुनाफ व सदरूदिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लूटा हुआ हाइवा भी बरामद कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने वीरवार को असगर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

Advertisement
×