Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पहली बार पटरी पर दौड़ेगी मालगाड़ी, लॉजिस्टिक हब को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री नांगल चौधरी में दिखाएंगे हरी झंडी, 408 एकड़ में परियोजना का पहला चरण तैयार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जिले के नांगल चौधरी स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब में पहली मालगाड़ी को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मुख्यमंत्री नांगल चौधरी में दिखाएंगे हरी झंडी, 408 एकड़ में परियोजना का पहला चरण तैयार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जिले के नांगल चौधरी स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब में पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रेल कनेक्टिविटी का शुभारंभ करेंगे। हब के निर्माण के बाद पहली बार यहां मालगाड़ी पहुंचेगी। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। -फाइल फोटो

कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कार्यक्रम स्थल तथा तलोट, घाटाशेर और बसीरपुर में बने रेलवे स्टेशन भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि परियोजना के पहले चरण में 408 एकड़ क्षेत्र में रेल, सड़क, बिजली और जल आपूर्ति जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। मालगाड़ियों के सुगम संचालन के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी चार रेल पटरियां, दो स्टेशन भवन और बड़े प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से उत्तर भारत के बाजारों और बंदरगाहों तक माल की तेज व सस्ती ढुलाई संभव होगी। इससे औद्योगिक निवेश और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement

Advertisement
×